ईशा को मिला शॉकिंग सरप्राइज, रीवा की वजह से मरते-मरते बचा ईशान

मनोरंजन

मुंबई.

गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। आज दिखाया जाएगा कि ईशा और शान्तनु का टीवी पर एक इंटरव्यू होता है। इस दौरान दोनों से कॉलेज से जुड़े कई मुद्दों पर बात होती है। उधर टीवी पर ईशा मैम को देखकर सवि खुशी से उछल पड़ती है। ये देखकर सवि के घरवाले भी काफी खुश होते हैं, लेकिन ईशा इस बात से अंजान होती है कि कुछ ही देर में उसे एक बड़ा और शॉकिंग सरप्राइज मिलने वाला है।

ईशा मैम को टीवी पर देख खुशी से झूम उठती है सवि
एक तरफ जहां ईशा और शान्तनु टीवी पर इंटरव्यू देते हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ कैमरामैन कॉलेज में पहुंच कर सवि से ईशा के बारे में पूछते हैं। सवि ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहिर करती है। वो बताती है कि ईशा मैम को लेकर अपनी फीलिंग्स को वह शब्दों में बता नहीं पाएगी। ईशा मैम उसके लिए एक दोस्त, गुरू, मां सब कुछ हैं। उनके बिना वो अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। शान्तनु के बारे में भी सवि अपनी भावनाएं बताती है।

रीवा की याद में कार के नीचे आने से बचा ईशान
उधर रीवा की मां से उसे छोड़कर जाने के पीछे का सच जानकर ईशान काफी परेशान है। वो तय ही नहीं कर पा रहा है कि अब वह क्या करे। इसी ख्यालों में खोया हुआ ईशान सड़क पर चल रहा होता है कि तभी वह रीवा की यादों और बातों में ऐसा खो जाता है कि पीछे से आ रही कार का हॉर्न सुनाई नहीं देता है। ईशान कार के नीचे आने से बच जाता है।

ईशा को मिलता है बड़ा सरप्राइज
ईशा और शान्तनु को एंकर बताती है कि ये तो रही आपकी स्टूडेंट सवि लेकिन अब हम यहां पर किसी खास को बुलाने जा रहे हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि भोसले इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर और आपके बेटे ईशान भोसले हैं। ईशान का नाम सुनते ही ईशा हैरान हो जाती है। उधर अक्का साहेब को भी पता चल जाता है कि ईशान ईशा के इंटरव्यू में हिस्सा लेने गया है। अब आने वाले एपिसोड में देखना ये हो गया कि क्या ईशान अपनी मां के बारे में आग उगलेगा या फिर कुछ ऐसा बोलेगा जिससे दोनों के बीच की दूरियां मिट जाएंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry