ज़िले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जगह-जगह उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी

छत्तीसगढ़ रायपुर

मंत्री दयालदास बघेल ने सुशासन संकल्प की शपथ दिलायी

बेमेतरा
बेमेतरा ज़िले के जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। उन्हें नमन किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने नगर पंचायत प्रांगण नवागढ़ पहुँचे। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी,एसडीएम श्री भूपेन्द्र जोशी ,जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री  श्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री वाजपेयी  की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन किया।

  मंत्री श्री दयालदास बघेल ने उपस्थितों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी। वही विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के जय स्तंभ चौक में पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और सुशासन संकल्प की शपथ दिलायी। इस अवसर पर बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry