चेन्नई
लिंग परिवर्तन कर पुरुष बने एक शख्स ने अपनी दोस्त को जन्मदिन पर ही बेहद दर्दनाक मौत दे दी। मामला तमिलनाडु का है, जहां एक युवती को चेन से पहले बांधा गया, फिर उसका गला काटकर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले वेत्रीमारण नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि वह शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण नाराज था।
क्या था मामला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेत्रीमारण MBA की पढ़ाई कर चुका है और स्कूल में नंदिनी के साथ ही पढ़ता था। सेक्स चेंज कराने से पहले उसकी पहचान पंदी मरुगेश्वरी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों स्कूल के दौरान काफी गहरे दोस्त थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लिंग परिवर्तन के बाद नंदिनी ने वेत्रीमारण के साथ रिश्ता में आने से इनकार कर दिया था और इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे।
वारदात वाले दिन क्या हुआ
पढ़ाई के बाद नंदिनी चेन्नई में जॉब करने गईं और अपने रिश्तेदार के साथ रहती थीं। शनिवार को वेत्रीमारण ने नंदिनी से मुलाकात की। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दोनों साथ रहे और वेत्रीमारण ने नंदिनी को कपड़े दिलाए। इसके बाद दोनों तंबाराम में एक अनाथ आश्रम में गए और वहां दान किया। वेत्रीमारण ने नंदिनी को घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया और रास्ते में पोनमार पर दोनों एक जगह रुके।
यहां वेत्रीमारण ने नंदिनी को फोटो खिंचवाने के लिए कहा। रिपोर्ट के अनुसार, यहां उसने नंदिनी को बांधा था। पुलिस का कहना है कि वेत्रीमारण ने नंदिनी को छोड़ने से इनकार कर दिया और ब्लेड की मदद से गला और हाथ काट दिए। इतना ही नहीं उसने नंदिनी पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाकर भाग गया।
कुछ लोगों ने नंदिनी को इस हाल में देखा और अस्पताल पहुंचा, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने वेत्रीमारण को गिरफ्तार कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वेत्रीमारण ने पुलिस को बताया है कि नंदिनी के रिश्ते से इनकार करने के चलते वह नाराज था। उसने कुछ सालों पहले लिंग परिवर्तन कराया था, लेकिन नंदिनी ने इनकार कर दिया। पुलिस के हवाले से बताया गया कि नंदिनी अपने दफ्तर में ही किसी सहकर्मी के नजदीक आ गई थी और तब वेत्रीमारण ने उसे मारने का फैसला किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

