मुंबई एयरपोर्ट पर टाइगर प्रिंट वाला आउटफिट पहने नजर आईं रकुल

मनोरंजन

मुंबई

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी की खबरों को लेकर खूब चचार्ओं का विषय बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी फरवरी 2024 में शादी करने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच गुरुवार की शाम रकुल प्रीत सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं।

जहां से एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह ऐसे तो अक्सर ही अपनी अदाओं और अदाकारी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां रकुल टाइगर प्रिंट वाला आउटफिट पहने नजर आईं। रकुल प्रीत सिंह ने ग्रीन-येलो टाइगर प्रिंट वाला को-अर्ड सेट पहना था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल ब्लैक स्लिपर्स पहनी थीं। बिना तामझाम के भी एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर अपना कूल लुक फ्लॉन्ट किया है। रकुल प्रीत सिंह ने कंफर्टेबल आउटफिट के साथ सटल मेकअप और बेहद ही लाइट लिपस्टिक कैरी की थी। रकुल ने अपने एयरपोर्ट लुक में बालों को बीच से पार्टिशन देकर ओपन छोड़ा था। एक्ट्रेस की लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक पर नेटीजन्स जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं। एक यूजर ने रकुल के एयरपोर्ट लुक के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- ऐसे कपड़े तो हमारे यहां सोते हुए पहने जाते हैं। बता दें, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2021 में कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को आॅफिशियल भी कर दिया था। रिश्ता आॅफिशियल करने के करीब 3 साल बाद कपल की शादी की खबरें इन दिनों खूब जोर-शोर से सुनाई दे रही हैं। हालांकि रकुल और जैकी की तरफ से इसपर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry