आईपीएस वर्मा की सेवाएँ भारत सरकार को सौंपी

मध्य प्रदेश राज्य

समस्याओं का निराकरण तय समय-सीमा में करें : संस्कृति मंत्री लोधी

भोपाल

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि अधिकारियों को तय समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण करना होगा। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित करना होगा। मंत्री लोधी गुरुवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र जबेरा जिला दमोह पहुँचे थे।

पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत विकासशील देश है। विकसित भारत का मतलब हर गाँव, हर शहर में जो मूलभूत सुविधाएँ हैं, वो सुविधाएँ सभी को मिले, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएँ सुलझाने अब सरकार खुद आपके द्वार आ रही है। हर अधिकारी अब पूर्ण जिम्मेदारी से शासकीय योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राही तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। मंत्री लोधी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम घाघरी एवं नोहटा में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

नगरीय निकायों में 69.13 और पंचायतों में 63 प्रतिशत हुआ मतदान

भोपाल

नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन के लिये शांतिपूर्ण मतदान आज सम्पन्न हो गया है। शाम 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों में 69.13 और पंचायतों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगरीय निकायों में 69.86 प्रतिशत पुरुष और 68.37 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। पंचायतों में 64.46 पुरुष एवं 61.47 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी। पंचायत उप निर्वाचन में पंचायत पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में हो चुकी है। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की ईव्हीएम में की जाने वाली मतगणना 9 जनवरी को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से की जायेगी।

सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिये और विभिन्न नगरीय निकायों में 20 पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन हो रहा है।

आईपीएस वर्मा की सेवाएँ भारत सरकार को सौंपी

दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल

गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ग्वालियर जोन की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी सेवाएँ कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 5 वर्ष अथवा अन्य आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो सौंपी गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर.आर.एस. परिहार की नवीन पद-स्थापना पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल टी.के. विद्यार्थी की नवीन पद-स्थापना उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर में की गई है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry