बाड़मेर.
राजस्थान में एक बार फिर हाई प्रोफाइल सीडी कांड चर्चा में है। बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कथित सीडी के वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गए। जैन के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी के साथ फोटो भी वायरल किए जाते रहे। इसके बाद भाजपा ने वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। हालांकि कांग्रेस की तरफ़ से मामले में कोई बयान नहीं आया।
बता दें जोधपुर के राजीव नगर थाने में कुछ दिन पहले एक विवाहिता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि जैन और उसके साथी रामस्वरूप आचार्य ने उसके साथ रेप और 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला की शिकायत पर मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत 9 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला ने उस दौरान दो अश्लील वीडियो का भी जिक्र किया था। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया था। बयान भी दर्ज किए गए थे। वहीं, मेवाराम जैन ने इस मामले में कोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए भी थे। विधानसभा चुनावों में भी यह मामला ज़ोर शोर से उछाला गया। अब ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

