भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य

धार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धार की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे,भाजपा नेता भागीरथ कुशवाह,मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनमचं फकीरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंचासीन रहे। बैठक में सर्व प्रथम भीमराव अंबेडकर जी व पितृ महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलित कर विधिवत आरंभ किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष फकीरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अजा मोर्चा के सभी पदाधिकारियो की सहभागिता सुनिश्चित हो साथ ही सभी को नमो एप से जोड़ना तथा मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनना।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समीप मंदिर पंहुचकर सीधा प्रसारण देखना और महा आरती में शामिल होना। मतदाता जागरूकता अभियान निर्वाचन द्वारा चलाया जा रहा जिसमे मोर्चा पदाधिकारी मतदाता सूची में नाम जोड़ने घाटने हेतु सक्रीय होकर  कार्य करना। अजा मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी विकसित भारत एम्बेसडर बनना है एवं कम से कम 10 सामान्य जनों को एम्बेसडर बनाकर नमो एप अपलोड करना।

इस दौरान बैठक में मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश चौहान,मोर्चा पदाधिकारी सीताराम यादव,अनिल कुवाले, भवानी मंडलोई,कृष्णा बघोले, हेमंत सौलंकी, अमन फकीरा घनश्याम सौलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry