6 वर्षीय मासूम खेलते-खेलते कंचा निगला, नहीं ले पाया सांस, मौत

राज्य

दौसा.

दौसा जिले के घुमना गांव के सुमाडा की ढाणी में 6 वर्षीय मासूम खुशीराम की कांच की गोली (कंचा) निगलने से हालत खराब हो गई। परिजन उसे गीजगढ़ के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम खुशीराम के पिता पुखराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर यहां कांच की गोली यानी कंचे खेलने का चलन है। सुमाडा की ढाणी के बच्चों के साथ खुशीराम कंचे खेल रहा था।

खेलते-खेलते मासूम खुशीराम कांच के कंचे को निगल गया। इसके बाद खुशीराम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां गीजगढ़ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने खुशीराम की हालत को देखा और उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम खुशीराम की मौत के चलते पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। उधर, खुशीराम की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry