ग्वालियर-चंबल तरफ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदले जाने की सुगबुगाहट

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

भाजपा जल्द ही एक दर्जन के लगभग जिलों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर, उज्जैन के साथ ही भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अध्यक्ष प्रभावित हो सकते हैं। ग्वालियर-चंबल तरफ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदले जाने की सुगबुगाहट चल रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पांच जिलों के अध्यक्षों को बदला है। जबकि विधानसभा चुनाव के पहले बने जिलों में से तीन जिलों के अपने अध्यक्षों को बनाया है। इस तरह से 12 जनवरी और 26 जनवरी को आठ जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें 12 जनवरी को बड़वानी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी को हटाकर कमल नयन इंगले को जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

इधर मैहर, पांढुर्णा और मऊगंज जिला बनने के बाद यहां पर भाजपा ने अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद 26 जनवरी को पार्टी ने बालाघाट जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को हटाकर राम किशोर कावरे, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लदवे को हटाकर मनोज माने, रतलाम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाकर प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर जिला अध्यक्ष मलखान  सिंह को हटाकर चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हरदा का जिला अध्यक्ष को भी बदला जा चुका है। पांच जिलों के अध्यक्षों को बदलने के बाद जिला अध्यक्षों को बदलने का क्रम अभी थमना हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी कुछ और जिला अध्यक्षों को बदलने का मन बना चुकी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry