अब ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक रोप-वे की व्यवस्था, समस्या के निदान के लिए एक सार्थक पहल

उत्तर प्रदेश राज्य

मथुरा
वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भीड़ अधिक होने के कारण कई घंटे तक श्रद्धालुओं को जाम में फंसना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए एक सार्थक पहल हो रही है। अब ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक रोप-वे की व्यवस्था होगी। इसके लिए वृंदावन में दो स्थानों से रोप-वे की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने को देश-दुनिया के श्रद्धालु आते हैं। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या ज्यादा हो गई है। समस्या के समाधान को यातायात के नए मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए रोप-वे से दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दो रोप-वे तैयार कराए जाएंगे।

एक मार्ग छटीकरा से विद्यापीठ चौराहा तक है, दूसरा सौ शैया अस्पताल से अटल्ला चुंगी होते हुए विद्यापीठ चौराहा तक आएगा। इससे श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। अब इसकी डीपीआर तैयार होगी। इसके लिए कंपनी का निर्धारण होना है। डीपीआर को अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि करीब चार माह में रोप वे का काम शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु वाहन पार्किंग मेें खड़े करने के बाद रोप-वे से दर्शन करने जा सकेंगे। रोप-वे से दर्शन करने से समय भी बचेगा। वृंदावन में जाम की समस्या है। श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति दिलाने को दो रोप-वे का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से अनुमति मिलने पर कार्य शुरू हो सकेगा।
 

राधारानी मंदिर, बरसाना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु मंदिर पर आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए रोप-वे की योजना वर्ष 2016 में योजना तैयार की गई थी। इस परियोजना पर 15.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राधारानी के लिए रोप-वे पीपीपी माडल पर विकसित किया जा रहा है। ग्राउंड कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बरसाना में बन रहा रोप-वे करीब 216 मीटर लंबा और 33 मीटर ऊंचा है। इसी वर्ष रोप-वे शुरू करना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry