पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य

दौसा.

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचन्द्र नेहरा के निर्देश पर थानाधिकारी, पापड़दा के नेतृत्व में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना पापड़दा में लड़की के पिता ने 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रामावतार मीना और हंसराज मीना निवासी खण्डेवल उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता व आरोपियों की तलाश कर मुख्य आरोपी रामावतार मीना को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अन्य एक आरोपी हंसराज मीना को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना पापड़दा में लड़की के पिता ने 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रामावतार मीना और हंसराज मीना निवासी खण्डेवल उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचन्द्र नेहरा के निर्देश पर थानाधिकारी, पापड़दा के नेतृत्व में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry