भाजपा छत्तीसगढ़ में वोट प्रतिशत बढ़ाने में जुटी, रखा सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा, 370 और एनडीए समेत 400 पार के नारे के साथ अपने मिशन को पूरा करने के लिए राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाएगी। छत्तीसगढ़ भाजपा भी गांव से लेकर शहरों तक पहुंचकर अयोध्या धाम में विराजित हुए भगवान श्रीराम के पीछे भाजपा और उससे जुड़े संगठनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भाजपा जन-जन तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर रही है। अभी प्रदेश में गांव चलो अभियान चल रहा है। इसके लिए जिले में एक संयोजक और दो सह-संयोजक बनाए गए हैं। वही मंडल स्तर में एक संयोजक व एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। देशभर के लगभग सात लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिन का समय व्यतीत करने का लक्ष्य रखा है। गांव चलो अभियान का मुख्य विषय है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना है, आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। पार्टी की गतिविधियां बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराना है।

कार्यकर्ताओं की भी सुनेंगे समस्या
भाजपा ने निर्णय लिया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की भी समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए सत्ता-संगठन दोनों को ही लगा दिया गया है। अधिवेशन में शामिल होने के चलते 16 फरवरी के बाद समस्याओं के निराकरण के लिए संचालित सहायता केंद्र अब 19 फरवरी से नियमित होंगे। सोमवार को मंत्री रामविचार नेता व भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, 20 फरवरी को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व मधुसूदन यादव, 21 फरवरी को मंत्री केदार कश्यप व सरला कोसरिया, 22 फरवरी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 23 फरवरी को मंत्री ओपी चौधरी व भरतलाल वर्मा, 26 फरवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव व उद्धेश्वरी पैंकरा, 27 फरवरी को मंत्री लखन लाल देवांगन व प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, 28 फरवरी को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े व शिवरतन शर्मा, 29 फरवरी को मंत्री दयाल दास बघेल व भूपेंद्र सवन्नी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहायता केंद्र में मौजूद रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry