जयपुर.
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता लालचंद कटारिया एवं पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा समेत अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने जा रहे हैं। वहीं बैरवा ने कहा कि कांग्रेस में अब अति हो गई, मैं बंधुआ मजदूर तो हूं नहीं।
लालचंद कटारिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं व गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कल वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। कल 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी में लालचंद कटारिया समेत आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बेरवा एवं अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव भाजपा को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

