वो एक्टर जिसने ना सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग से, बल्कि दिमाग को हिलाकर रख देने वाले भयानक स्टंट से 80 और 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया। कहते हैं कि फिल्मों में फाइटिंग सीन की कोरियोग्राफी खुद करते थे। और तो और हमेशा अपने फैंस को कुछ नया दिखाने की पूरी कोशिश करते थे। उन्होंने उस समय की जेनरेशन के बीच मार्शल आर्ट को फेमस कर दिया था। इतने साल बीत जाने के बावजूद उनके प्रति फैंस का प्यार वैसे ही बरकरार है। हालांकि, हाल ही में 69 साल के जैकी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई कि फैंस हैरान-परेशान हो गए। जैकी के चेहरे पर ढलती उम्र की लकीरें साफ झलक रही हैं और उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर देखना हर एक फैन के लिए दर्दनाक है।
जैकी चैन हॉन्ग कॉन्ग के एक्टर हैं। उनका जन्म 7 अप्रैल 1954 में हुआ था। वो एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, मार्शल आर्टिस्ट और स्टंटमैन हैं। उन्हें उनकी फाइटिंग स्टाइल, कॉमिक टाइमिंग और इनोवेटिव स्टंट्स के लिए जाना जाता है, जिसे वो खुद परफॉर्म करते हैं और बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो 60 के दशक से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। वो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
अगले महीने अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले जैकी चैन के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। उन्होंने 'व्हील्स ऑन मील्स' से 'ड्रंकन मास्टर II' और 'आर्मर ऑफ गॉड II: ऑपरेशन कोंडोर' तक में ऐसा जबरदस्त एक्शन किया कि हर कोई बस देखता रह गया। वो उस जमाने के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं और यही वजह है कि अब उन्हें सफेद बालों और चेहरे पर झुर्रियां देखकर फैंस हैरान-परेशान हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

