भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया!

राजनीती

 रायबरेली

भाजपा अब तक यूपी में 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, जबकि 24 सीटों पर नामों की घोषणा होनी है। इसी बीच सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पिछले चुनाव में सोनिया गांधी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति में उतरने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली से हटने के बाद इस बात पर कयासबाजी शुरू हो गई है कि कांग्रेस इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाएगी।

प्रियंका गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव
चर्चा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी की केंद्रीय इकाई से किया है। उनका मानना है कि प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को यूपी में मजबूती मिल सकती है।

क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
लेकिन यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रियंका को मात देने के लिए भाजपा भी हाई प्रोफाइल नेता को टिकट देकर उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। ऐसे में पार्टी नुपूर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारकर प्रियंका गांधी की राह कठिन करने का काम कर सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry