मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अनिल विज ने मुस्कराते हुए कहा कि मुलाकात हुई, विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई

राजनीती

चंडीगढ़
हरियाणा में सियासी उलटफेर के बाद से नाराज चल रहे पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए आज खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके अंबाला में आवास पर पहुंचे। अनिल विज ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। विज ने सीएम को शॉल भी पहनाई। इसके बाद सीएम ने विज के पैर छुए। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अनिल विज ने मुस्कराते हुए कहा कि मुलाकात हुई, कुछ बात हुई। करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई। मैंने पहले भी कहा है मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। मैं पार्टी का अनन्य भक्त हूं। विज ने कहा कि वो नाराज नहीं हैं। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, वो दिल पर नहीं लगाते।

विज हमारे वरिष्ठ नेता, इनका मार्गदर्शन जरूरी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं आज अनिल विज से मिलने आया था क्योंकि वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं और इनके मार्गदर्शन में ही हमें लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतनी हैं और हमें मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। हम बहुमत के साथ 10 की 10 सीटें जीतेंगे। उनका आर्शीवाद पहले भी था और अब भी है। भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज जी से आत्मीय मुलाकात की। उनके स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं।

क्यों नाराज हुए थे विज
हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक से अनिल विज अचानक मीटिंग से नाराज होकर निकल गए थे। इस बैठक के बाद शाम को नायब सैनी के शपथ समारोह कार्यक्रम में भी अनिल विज नहीं पहुंचे थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry