अब हाई कोर्ट में याचिका, हटाया जाए मुख्यमंत्री पद से, नहीं हो रही केजरीवाल की मुसीबतें कम

देश

नई दिल्ली
शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर हुई है, जिसमें केजरीवाल को दिल्ली के सीएम पद से हटाने की मांग की गई। दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दायर की है। मालूम हो कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद साफ कर दिया था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे।

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा है कि चूंकि मुख्यमंत्री वित्तीय घोटाले के आरोपी हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पीआईएल दायर करने वाले सुरजीत यादव का दावा है कि वे एक किसान और सोशल वर्कर हैं। लाइव लॉ के अनुसार, पीआईएल में सुरजीत ने यह भी कहा कि केजरीवाल के पद पर बने रहने से कानून की प्रक्रिया में बाधा आएगी। इससे राज्य में संवैधानिक तंत्र के भी टूटने की आशंका है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry