कांकेर.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी बस्तर संभाग में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। बस्तर में तेजी से मजबूत हो रही है। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज मंगलवार को बीजेपी का दामन थामा। कांकेर में सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में सीएम साय ने हुपेंडी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को नाग को प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में कोमल हूपेंडी आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़े थे और 15 हजार 255 वोट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया था। इसके पूर्व विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। उस समय उनकी और आप के कई प्रत्याशियों की हार हुई थी। सबकी जमानत तक जब्त हो गई थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

