जगदलपुर.
नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारगाव में मंगलवार की सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव सड़क किनारे देखा गया। वहीं मृतक के पैर में आई चोट को देखने के बाद इसके बाद का अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा ठोकर मारे जाने से उसकी मौत होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल, शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि खम्हारगाव के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसे देखने पर किसी के द्वारा ठोकर मारने की बात सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया। लेकिन बुजुर्ग के परिजनों का पता नहीं चल पाया है, इसके अलावा बुजुर्ग के पैर में चोट के निशान भी देखे गए है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन के द्वारा ठोकर मारने से पैर टूट गया और चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मृतक के फोटो को आस-पास के लोगों को दिखाने के साथ ही उसकी शिनाख्ती की जा रही है, जबकि शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

