पास रखे पटाखों में भी विस्फोट, डीग के थाने में जब्त 50 बाइक और अन्य सामान आग में जला

राज्य

डीग.

राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाने में जब्त की गई बाइकों और अन्य सामान में आग लग गई। इस दौरान विस्फोटक सामग्री में विस्फोट भी हो गया। इस घटना में सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने के लिए कामां और हरियाणा से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। अभी तक यह अंदाजा नहीं लगाया गया है कि आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।

डीग जिले के डीवाईएसपी सतीश यादव ने बताया कि जुरहरा थाने के पीछे अज्ञात कारणों से कबाड़ में आग लग गई। वहीं, पास में कुछ पटाखे रखे थे, जिसमें ब्लास्ट हो गया। उसके बाद आग बढ़ती चली गई। उसके बाद जुरहरा के स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के सभी कस्बों और हरियाणा के पुन्हाना से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। जब्त किए गए सभी वाहन आग में पूरी तरह से जल गए। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने वहां से जब्त किए हुए समान को हटाया। पुलिसकर्मी आग से कुछ सामान ही बचा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry