आज बड़वानी के ठीकरी आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

मध्य प्रदेश राज्य

 बड़वानी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे बड़वानी में लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:50 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सिंह दोपहर 2:20 बजे खरगौन लोकसभा के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद ने कहा कि राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:30 बजे ठीकरी पहुचेंगे। हेलीपेड सभा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बड़वानी रोड स्थित गैस गोडाउन के पास बनाया गया है। जहां से रक्षामंत्री सभा स्थल तक वाहन में आएंगे। सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि जनसभा में दो विधानसभा कसरावद और राजपुर से करीब 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। दोनों विधानसभाओं में सभी मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जवाबदारियां सौपी गई है। सुमेरसिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाने का आव्हान किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry