भोपाल
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के भाई विनोद श्रीवास्तव का चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ट्रांसफर कर दिया गया है. विनोद श्रीवास्तव पीडब्लूडी विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर भोपाल ज़िले में पदस्थ थे. उनकी जानकारी लगने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पीडब्लूडी विभाग के प्रमुख सचिव को विनोद श्रीवास्तव का ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे. सोमवार को विनोद श्रीवास्तव के अलावा चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में कई और अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है.
भोपाल नगर निगम में लगातार वर्ष 2020 से पदस्थ अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर का ट्रांसफर.
हंस कुमार झिंझोर थाना प्रभारी यातायात जिला बुरहानपुर को 6 वर्ष से अधिक जिले में पदस्थापना के कारण ट्रांसफर.
मुरैना जिले में लगातार 6 वर्षों से पदस्थ रोहित सिंह (प्रभारी यातायात) का ट्रांसफर.
थाना प्रभारी (जीआरपी थाना) ग्वालियर पंकज दीवान की पदस्थापना उनके गृह जिले ग्वालियर में ही होने के कारण ट्रांसफर.
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा जिला देवास सविता सोनी की एक ही जिले में 3 वर्ष अधिक समय से पदस्थापना होने के कारण ट्रांसफर.
बलराम सिंह तोमर एसआई क्राइम ब्रांच इंदौर को सात वर्ष से लगातार पदस्थापना के कारण ट्रांसफर.
सोनाली गुप्ता उपनिरिक्षक पुष्पराजगढ़ को 6 वर्ष होने के कारण जिला अनुपपूर में पदस्थापना.
शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गृह जिला उमरिया होने के कारण ट्रांसफर.
यू एन मिश्रा प्रभारी जिला अधिकारी दतिया और मनीष उदैनिया प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दतिया को शिकायत के आधार पर ट्रांसफर.
देवेन्द्र तिवारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम रीवा और अपूर्वा सक्सेना सीईओ जनपद पंचायत बैतूल को 3 वर्ष से अधिक होने के कारण पदस्थापना.
महेन्द्र वशिष्ठ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीमच, निखिलेश चिंतामन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी खातेगांव जिला देवास,
अनिल इनवाती उप यंत्री आरईएस उमरिया, रितेश चौहान सीईओ जनपद पंचायत परसवाड़ा जिला बालाघाट, सुशील पटेल थाना प्रभारी टिमरनी जिला हरदा और रामानुज मिश्रा प्रभारी सीएमओ नगर परिषद शाहगंज को शिकायतों एवं अन्य कारणों से स्थानांतरित किया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

