प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के आपत्तिजनक बयान पर इमरती ने कहा- कराऊंगी FIR, सिंधिया ने कहा- घटिया बयान

फर्श से अर्श तक

अशोकनगर
 लोकसभा चुनाव को लेकर देश में तीसरे चरण का मतदान होना है। उससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर चासनी खत्म वाला विवादित बयान दे दिया। उनके इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है। जहां इसको लेकर बीजेपी ने पटवारी को चौतरफा घेर लिया है। वहीं, इमरती देवी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर एफआईआर कराने की बात कही है। इसके साथ ही पटवारी के बयान को प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताया है।

दरअसल, एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इमरती देवी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई। इस दौरान अशोकनगर के दौरे पर आई इमरती देवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

इमरती ने बयान पर दी प्रतिक्रिया

प्रदेश अध्यक्ष के बयान को पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान इन कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे जितने भी बचे हैं। वैसे तो सफाई हो गई है और होने जा रही है जिससे पूरी कांग्रेस समाप्त हो जाएगी। इस दौरान इमरती देवी ने कहा कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष को बनाने से पहले राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी को सोचना चाहिए कि हम ऐसे आदमी को प्रदेश अध्यक्ष बना रहे हैं जो महिलाओं का ही सम्मान नहीं कर रहे।

महिलाएं शर्म से घरों से निकलना बंद कर देंगी

इमरती देवी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिए बयान को लेकर कहा कि हम किसी के पैरों से थोड़ी चल रहे हैं। हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान में अधिकार दिया है कि हम बाहर निकले। यह अधिकार केवल एक समाज को नहीं सभी समाज की महिलाओं को दिया है। यदि इस प्रकार से कांग्रेस महिलाओं के बारे में बोलेगी तो फिर बड़े-बड़े घरों की संपन्न महिलाएं तो वैसे ही शर्म के मारे घरों से नही निकलेंगी।

कमल नाथ, दिग्विजय, पर भी साधा निशाना

इस दौरान इमरती देवी ने न केवल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहऔर कमल नाथ को भी घेरा। इमरती देवी ने कहा कि वह चाहे जीतू पटवारी हो या फिर दिग्विजय सिंह और कमल नाथ। वह हर महिला से इसी तरह बोलते हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस के लोगों की दिमाग और बुद्धि नष्ट हो गई है ईश्वर से मैं कामना करती हूं कि उन्हें भगवान सद्बुद्धि दे कि वह महिलाओं का सम्मान करें। मैं sp को शिकायत करुंगी। डबरा में भी शिकायत कर दी है और दो दिन बाद यहां से जाकर जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करवाऊंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry