लव जिहाद के बाद अब वोट जिहाद और मंदिर तोड़ने की हो रही बात, बेगूसराय में गरजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

राज्य

बेगूसराय.

केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ने एक फिर से सुर्खियों में हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की दिशा देखें। देश में जो हो रहा है, वह देखें। पूरे देश में पीएम मोदी को हराने के लिए वोट जिहाद हो रहा है। लव जिहाद हुआ, लैंड जिहाद हुआ और अब वोट जिहाद हो रहा है। इस वोट जिहाद को टक्कर देना तो पीएम मोदी के साथ एक-एक सनातनी को खड़ा होना पड़ेगा। तभी इसे टक्कर दे पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमसे तो आप लड़ लेंगे। आपका अधिकार है। हम आपके पास रहेंगे। हम आपकी बात को मानेंगे और सुनेंगे। लेकिन, यह समय तानाशाह का समय है। समय जरूर बदल गया। तारीख जरूर बदल गई है। लेकिन, माहौल बिगड़ते जा रहा है। आपको पता है इसी बेगूसराय में एक अतिपिछड़े समाज का मुखिया था। उसकी हत्या हो गई। आप जानते हैं उसकी हत्या क्यों हो गई? 60 प्रतिशत वहां हिन्दू थे। 40 प्रतिशत अन्य धर्म के थे। बीरेंद्र शर्मा की हत्या हो गई। यह हत्या नहीं चुनौती थी।

जब सनतान बचेगा तब भी आपकी जाति बचेगी
गिरिराज सिंह ने कहा कि आप वोट नहीं देंगे आप राष्ट्र निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। बेगूसराय के खातोपुर में अगर हमारा शिव मंदिर टूटता है तो कोई जाए या न जाए अगर गिरिराज को कुर्बानी देनी होगी तो मैं वहां दूंगा। अगर खातोपुर में किसी मस्जिद का एक ईंट भी उखड़ गया होता तो बेगूसराय में आग लग गई होती। लेकिन, आपकी उपस्थिति रही। बेगूसराय के लोग अगर अपना समर्थन देते तो तस्वीर कुछ और होती। मैं विनती करता हूं कि जब सनतान बचेगा तब भी आपकी जाति बचेगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry