उदयपुर.
उदयपुर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित मंगलवाड़ थाने के संगरेरा गांव में एक बेरहम पिता ने बीती रात अपनी नौ साल की मासूम बेटी की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी। भाई से विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में बेटी की गर्दन मरोड़ दी। जानकारी के अनुसार सूरजमल पुत्र बाबर मल भील नशे का आदि है। घर पर किसी बात को लेकर 9 साल की राधा का अपने दो साल बड़े भाई से झगड़ा हो गया।
तभी अचानक सूरजमल शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही बेटे ने अपनी बहन की शिकायत शराबी पिता से कर दी। इस पर गुस्साए सूरजमल ने मासूम राधा का सिर दीवार पर मारा। सिर पर चोट लगने से मासूम राधा जोर से रोने लगी। सूरजमल इस पर भी नहीं माना। उसने राधा की गर्दन मरोड़कर उसकी हत्याकर दी। मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद जालिम बाप सो गया। सुबह उठने के बाद उसने अफसोस होने का नाटक करते हुए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा।
अचानक हुए हादसे से सहमे राधा के मामा पप्पू भील ने चित्तौड़गढ़ एसपी डॉ. सुधीर जोशी को फोन पर घटना की सूचना दी और हत्या का शक जाहिर किया। एसपी ने मंगलवाड़ थानाधिकारी रामलाल को तत्काल मौके पर पहुंच बालिका के शव कब्जे में लेकर जांच करने की हिदायत दी। एसपी जोशी ने छोटी सादड़ी की डीएसपी कृष्णा को भी मौके पर भेजा। पुलिस की तत्परता से मासूम बालिका के हत्यारे पिता सूरज मल भील को उसके घर में गिरफ्तार कर लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

