पुलिस जांच में जुटी, आरा-बिहार में कुख्यात मिथलेश पासवान की गोलियों से भूनकर हत्या

राज्य

आरा.

आरा में सकड्डी और कुल्हड़िया गांव के बीच 28 वर्षीय मिथिलेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि घटना को अंजाम किस कारण से दिया गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृत अपराधी मिथलेश पासवान जिसपर आरा, पटना और अरवल जिलें में हत्या लूट और रंगदारी जैसे दर्जनों संगीन मामले भी दर्ज थे।

वहीं इस खूनी वारदात की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन भी शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कोईलवर अनुमंडल के डीएसपी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुल्हाड़ियां गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त की तो पता चला कि मृत युवक जिलें का मोस्टवांटेड अपराधी मिथलेश पासवान है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry