सोनाक्षी-जहीर की शादी के 5 दिनों बाद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मनोरंजन

मुंबई,

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाक्षी-जहीर की शादी को 5 दिन हो गए हैं। अब खबर है कि तबीयत बिगड़ने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात सोनाक्षी सिन्हाऔर जहीर इकबाल के साथ मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलते हुए स्पॉट की गईं, जिसके बाद से सोनाक्षी के मां बनने की चर्चा शुरू हो गई लेकिन यह सच नहीं है। अभिनेत्री अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत का हाल जानने के लिए जहीर इकबाल के साथ अस्पताल गईं। 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा को क्या हुआ? उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है? बेटी की शादी के तुरंत बाद शत्रुघ्न की सेहत को क्या हुआ? ये सवाल उनके फैंस ने पूछ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा को उनके रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि पहले लोकसभा चुनाव और फिर जहीर की बेटी सोनाक्षी से शादी के बीच काफी भागदौड़ रही। जिससे उनके शरीर और दिमाग पर काफी तनाव पड़ा। इसलिए उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, वे पूरी तरह ठीक हैं। जैसे ही सोनाक्षी को खबर मिली कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं तो वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ अपने पिता का हाल जानने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचीं। पैप्स ने उन्हें अस्पताल से निकलते हुए देखा लेकिन उन्होंने पैप्स को नज़रअंदाज कर दिया। सोनाक्षी की शादी के बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट के जरिए एक्स पर शादी की पहले कभी न देखी गई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने दोनों को बधाई दी और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry