पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में कर्रवाई, बिहार-खगड़िया में सॉल्वर गैंग के नौ सदस्य और मास्टरमाइंड दिवाकर गिरफ्तार

राज्य

खगड़िया.

बीते 7 जुलाई को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा से पहले खगड़िया में सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार सहित गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनमें दो सदस्य नवादा जिले से हैं। इधर इस मामले में गिरोह का मास्टरमाइंड खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित नयागांव गुड़ियासी निवासी मनोज मंडल का पुत्र दिवाकर कुमार है।

पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड दिवाकर बीते 7 वर्षों से इस गोरखधंधे में शामिल था, जिसके तार बिहार के कई गिरोह से जुड़े हैं। वह शिक्षण संस्थान की आड़ में यह गोरखधंधा कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया जिला के परबत्ता का रहने वाला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार है जिसने 7 वर्षों में अचूक संपत्ति कमाई। बताया जाता है कि वह बिहार के कई गिरोह के साथ मिलकर यह काम कर रहा था। लेकिन परीक्षा के 8 घंटा पहले पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाकर काफी गरीब परिवार से था। लेकिन इस धंधे में आने के बाद वह आर्थिक रूप से काफी मजबूत होता चला गया। लोगों का कहना है कि दिवाकर को महंगे सामानों का बहुत शौक है। इस धंधे आने के बाद उसने अपना घर बनाने के साथ महंगी गाड़ी भी खरीदी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry