कांग्रेस सांसद ने खेल मंत्रालय को लिखा लेटर, अश्विन को मिलना चाहिए सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, उठाई मांग

खेल

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने खेल मंत्रायल से भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन के लिए खेल रत्न की मांग कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया को टैग करते हुए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न आवार्ड दिए जाने की अपील की।

विजय वसंत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैंने युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि आर अश्विन को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और मैदान पर उल्लेखनीय उपलब्धियां उन्हें वास्तव में इस सम्मान का हकदार बनाती हैं।

गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने किया संन्यास का एलान
गौरतलब हो कि बुधवार को अश्विन ने गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनके संन्यास की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्होंने भावुक होते हुए विराट कोहली को गले लगाया था। तभी यह माना जा रहा था वह अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry