14 साल की लड़की की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में हड़कंप

राज्य

सारण

बिहार के सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से पुलिन में रविवार को खेत से एक किशोरी का शव बरामद किया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बजहिंया गांव स्थित खेत से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संजय महतो की पुत्री अंजली कुमारी (14) के रूप में की गई है। अंजली की चाकू मारकर हत्या की गयी है। घर से 200 मीटर दूर खेत में किशोरी का शव मिला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया गया है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry