कांस्टेबल से लेकर अब डी.एस.पी. को पुलिस हैडक्वार्टर के अंदर जाने के लिए विजिटर स्लिप लेनी होगी

राज्य

चंडीगढ़
कांस्टेबल से लेकर अब डी.एस.पी. को पुलिस हैडक्वार्टर के अंदर जाने के लिए विजिटर स्लिप लेनी होगी। बिना विजिटर स्लिप के पुलिसकर्मी या आम नागरिक मिला तो अटैंड नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जो भी अधिकारी बातचीत करता पाया गया तो वह जिम्मेवार माना जाएगा।

विजिटर स्लिप के आदेश डी.एस.पी. हैडक्वार्टर पी.अभिनंदन ने सभी यूनिट इंचार्ज को जारी कर दिए है। जारी आदेशों में कहा गया है कि पुलिस हैडक्वार्टर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाया गया है। डी.एस.पी.हैडक्वार्टर पी.अभिनंदन ने विजिटर स्लिप जरूर लेने के आदेश जारी करने से पहले सीनियर अफसरों से बातचीत की थी। सीनियर अफसरों को बिना कारण के पुलिसकर्मी डैहक्वार्टर में घूमते हुए दिखाई दिए थे। जारी आदेश में डी.एस.पी. अभिनंदन ने कहा कि मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों के अलावा सभी कर्मचारियों को विंडो से विजिटर स्लिप लेनी होगी। विजिटर स्लीप में बताना होगा कि पुलिसकर्मी किस अधिकारी से मिला है।

अधिकारी से मिलने के बाद पुलिसकर्मी को वापिस विजिटर स्लिप विंडो पर जमा करवानी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रीडर और यूनिट इंचार्ज को आदेश दिया जाता है कि वे किसी भी पुलिस अधिकारी या नागरिक आगंतुक को न बुलाएं, जिसके पास विजिटर स्लिप न हो। मुख्यालय के पुलिस अधिकारी बिना वैध विजिटर स्लिप के किसी भी आगंतुक या पुलिस अधिकारी से बातचीत कपके पाए जाने पर जिम्मेदार माने जाएंगे। सूत्रों की मानें तो कई इंस्पैक्टर और डी.एस.पी. बिना कारण सीनियर अफसरों के पास जाकर सैल्यूट मारते थे, ताकि यूनित इंचार्ज लगने का मौका मिल सके।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry