होली पर बच्चों को खूब भा रहे रंगीन गुब्बारे और पिचकारियां, इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है

फर्श से अर्श तक

ग्वालियर
दीपावली पर पटाखों की धूम होती है, लेकिन पहली बार होली पर पटाखे छोड़े जाएंगे। जी, हां। इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है। बाजार में रंगों से भरे पटाखे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इन पटाखों से रंगों की बारिश होगी। बाजार में हर दुकान पर यह पटाखे उपलब्ध हैं। बच्चों को यह पटाखे खूब भा रहे हैं।

अनार : बाजार में रंगों से भरे अनार उपलब्ध हैं। इन्हें जलाने के बाद अंदर से रोशनी नहीं बल्कि रंग निकलेंगे। एक कलर के अनार, तीन कलर के अनार और सतरंगी अनार बाजार में उपलब्ध हैं। यह ऐसा पटाखा है, जिसे बच्चे भी चला सकते हैं।

छोटा, मीडियम और बड़े साइज में यह उपलब्ध हैं। एक अनार के पैकेट की कीमत 120 रुपए से लेकर 550 रुपए तक है। सतरंग की अनार में सात रंग एक साथ निकलेंगे। यह काफी ऊंचाई तक गुलाल की बारिश करेगा।

स्काय शाट : रंगों से भरा स्काय शाट भी बाजार में उपलब्ध है। यह आकाश में जाकर गुलाल की बारिश करेगा। यह भी लोगों की पसंद बना हुआ है। टू शाट से लेकर 12 शाट तक बाजार में उपलब्ध हैं।

रंगों से भरे गुबारे…
होली पर गीले रंग से भरे गुब्बारे अक्सर एक-दूसरे पर फोड़ते देखे होंगे, लेकिन इस बार रंगों से भरे गुब्बारे बाजार में है। यह सूखा रंग होग, इसमें हर्बल रंग भरा हुआ है। यह हानिकारक नहीं है। इसलिए सूखे रंगों से भरे गुब्बारे बाजार में उपलब्ध हैं।

पुष्पा और हथौड़े वाली पिचकारी
बाजार में कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी से लेकर पुष्पा फिल्म वाली कुल्हाड़ी और हथौड़े वाली पिचकारी खूब भा रही है। बच्चे इलेक्ट्रिक गन वाली पिचकारी पसंद कर रहे हैं। बाजार में 50 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक कीमत वाली पिचकारी उपलब्ध है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry