हरियाणा में राजस्व विभाग की टास्क फोर्स भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी में

राज्य

हरियाणा
हरियाणा सरकार एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। प्रदेश में बिना एनओसी रजिस्ट्री करने वाले 150 अधिकारी व कर्मचारी निशाने पर है। इन पर सरकार द्वारा कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। राजस्व विभाग की टास्क फोर्स भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार को टास्क फोर्स ने बिना NOC रजिस्ट्री के खेल में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट सौंप दी है। आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से रजिस्ट्रियां की हैं। इनमें जिला राजस्व अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और रजिस्ट्री क्लर्क शामिल हैं।कोरोना काल में भी तहसीलों में बिना NOC के रजिस्ट्रियां की गई थीं, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry