विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए अभियान चले: राज्यपाल

राज्य

जयपुर
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों को छोड़ने के लिए संयम और मन की जरूरत है। उन्होंने  तम्बाकू सेवन करने वालों को टोकेने रोकने और इसके दुष्परिणाम बताने के लिए माहौल बनाने पर जोर दिया है।

श्री बागडे शनिवार को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा तंबाकू सेवन वालों को इसके नहीं लेने से रोकेंगे तभी सार्थक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि तंबाकू लेने वाले नहीं माने तो प्रेम से समझाएं, इसके दुष्परिणाम बताएं। इसी से तंबाकू मुक्त राजस्थान की ओर हम आगे बढ़ सकेंगे।

राज्यपाल ने शादी, उत्सव पर स्प्रे कर फाहे उड़ाने की परंपरा को भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि स्प्रे से रूई के फाहों जैसी वस्तुओं के साथ प्लास्टिक सूक्ष्म कण मुंह, नाक से शरीर में जाते हैं। यह हानिकारक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू पाउच पर चित्र बनाकर लिखा होता है कि इसे लेने से कैंसर होता है फिर भी लोग सेवन करते हैं। यह बुद्धिमानों की बुद्धि से दुश्मनी है।  इससे पहले राज्यपाल ने "तंबाकू छोड़ो ,कैंसर से मुक्ति पाओ" लघु फिल्म का लोकार्पण किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry