सरकारी कार्यालयों में निजी कर्मचारी किसी भी रूप में कार्य नहीं करेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश जारी किया

उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिला मुख्यालय का डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण का किया। डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किए जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम में एक निजी कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। डीएम ने इसके लिए कर्मचारियों को ना केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि बाहरी व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पकड़े गए कर्मचारी की मां सरोज देवी कलेक्ट्रेट से चपरासी पद से सेवानिवृत्त हुई है।
 
सरकारी आदेश की हो रही थी अवहेलना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश जारी किया हुआ है कि सरकारी कार्यालयों में निजी कर्मचारी किसी भी रूप में कार्य नहीं करेंगे। इस आदेश की अवहेलना करते हुए वह काफी सालों से काम कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अधिवक्ता ने 50 मीटर की दूरी पर स्थित रिकॉर्ड रूम में निजी कर्मचारी शनि कश्यप के कार्य करने की शिकायत की। डीएम ने औचक निरीक्षण किया तो पोल खुलकर सामने आ गई। डीएम ने रंगे हाथ शनि कश्यप को पकड़ लिया।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने क्या कहा?
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि आखिर किस तरीके से निजी कर्मचारी कार्य कर रहा है। डीएम के सवालों का जवाब अधिकारियों के पास नहीं था। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शनि को नाई की मंडी थाना लेकर आई। देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि 8 साल से शनि कार्य कर रहा था। वहीं डीएम ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक शनि की मां छह साल पूर्व कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हुई हैं। वह चपरासी पद पर कार्यरत थीं।

आठ कर्मचारी थे कार्यरत
कलेक्ट्रेट सभागार के ठीक सामने स्थित रिकॉर्ड रूम में 15 दिन पूर्व आठ निजी कर्मचारी कार्यरत थे। डीएम की हिदायत के बाद कर्मचारियों को हटा दिया गया था। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि रिकॉर्ड रूम में निजी कर्मचारी को पकड़ा गया है, आखिर किसके आदेश पर वह कार्य कर रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई होगी। अब सवाल यह है कि रिकॉर्ड रूम में गोपनीय दस्तावेज होते हैं। ऐसी जगह पर निजी कर्मचारी का कार्य करना सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry