चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा , पिकअप और लोडर के बीच भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

उत्तर प्रदेश राज्य

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पिकअप और लोडर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत मे 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जो कि चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के भाखरवार मोड़ के नजदीक है। घायलों को इलाज के लिए सीएससी रामनगर में भर्ती कराया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की करीब दोपहर 12 बजे एक डीसीएम (यूपी 72 टी 2870) जो कर्वी से प्रयागराज की तरफ जा रहा था, पिकअप (यूपी 96 टी – 0946) से भिड़ गई। इस घटना में रामू साहू, दुर्गा निवासी चित्रकूट की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं संतराम, भइयन, शांतिभान, इमरान, हीरो मालवी, सादिक, दूधनाथ निवासी चित्रकूट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

6 लोगों का इलाज जारी
इसके अलावा अन्य घायल बच्चा, कोनैन, निवासी बलहोरा को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। प्रयागराज रेफर हुए तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी 6 लोगों का इलाज हो रहा है। मृतकों में कुनैन, दुर्गा, रामू साहू, बच्चा संतराम शामिल है।

बारात से लौट रहे थे लोग
मौके पर पहुंचे चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक डीसीएम गाड़ी और एक पिकअप गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इसमें पिकअप में बैंड पार्टी बैठी हुई थी, जो बांदा जिले के कालिंजर गई बारात से लौटे थे। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों की गंभीर हालत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा प्रथम दृष्टा ऐसा प्रतीत होता है कि पिकअप चालक को नींद आ गई थी, जिससे वो डीसीएम में जाकर भिड़ गई है। घायलों में कुछ लोगों की कंडीशन क्रिटिकल है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने घटना पर दुख जताया। मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry