जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में सिनर से हारने के बाद टेनिस से संन्यास लेने को लेकर बड़ा संकेत दिया

खेल

पेरिस

फ्रेंच ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को यानिक सिनर ने हरा दिया। जोकोविच सेमीफाइनल में पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए और विरोधी खिलाड़ी के सामने चुनौती पेश नहीं कर सके। हार के साथ ही उनका फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीतने का सपना टूट गया और सिनर ने फाइनल में एंट्री कर ली, जहां उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा, जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
जोकोविच ने किया खराब प्रदर्शन

नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल के पहले सेट में 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन यहां भी बाजी यानिक सिनर मार ले गए और 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे सेट में मुकाबला टाई ब्रेकर तक चला गया। यहां भी जोकोविच को 7-6 (7-3) से हार मिली। सेट के साथ उन्होंने मैच भी गंवा दिया। टाई ब्रेकर में जो भी खिलाड़ी पहले 7 अंक तक पहुंच जाता है, वह सेट जीत जाता है।
मैच हारे के बाद निराश जोकोविच

नोवाक जोकोविच मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा 24 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में वह सिनर की सटीकता और तेज फोरहैंड का मुकाबला नहीं कर सके। मैच हारने के बाद जोकोविच निराश दिखे। वह भावुक भी हो गए और उन्होंने कहा कि यह फ्रेंच ओपन में उनका आखिरी मैच भी हो सकता है। हार के बाद उन्होंने हाथ चूमा और फिर उसे मिट्टी पर रख दिया।
दो सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स के बीच होगा फाइनल: जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने कहा कि मैं लगातार दबाव में महसूस कर रहा था। वह लगातार लाइन पर था, मुझे बचाव करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए वह दुनिया में नंबर 1 है। मैं उसे फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि यह उसके और कार्लोस के साथ एक अद्भुत मुकाबला होने वाला है, जो इस समय दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

 

"यह शायद मेरे करियर का आखिरी मैच था"

मैच खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोकोविच ने थोड़ा इमोश्नल अंदाज़ में कहा, ”आज का मैच शायद मेरा आखिरी मैच हो सकता है जो मैंने यहां खेला है. इसलिए मैं आखिर के समय में थोड़ा ज्यादा ही भावुक था.  रोलां गैरो में अगर यह मेरे करियर का आखिरी मैच था, तो यह मैच यहां के माहौल और फैंस के प्यार की वजह से बहुत ही खूबसूरत रहा है.”

जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही आगे कहा, ”मैं इस जगह पर और खेलना चाहता हूं ,लेकिन फिलहाल मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं 12 महीने के बाद मैं फिर से इस जगह खेल पाऊंगा या नहीं इस बारे मैं मुझे भी नहीं पता है.”

जोकोविच हार के बाद भी संतुष्ट दिखे

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद भी जोकोविच के चेहरे पर उदासी नहीं थी. सिनर के खिलाफ हार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें स्ट्रेट सेट्स में हार मिला हो, लेकिन जितना हो सके उन्होंने इस मुकाबले टक्कर दी थी. उन्होंने कहा,"मैंने सिनर को आखिरी शॉट तक मेहनत करने के लिए मजबूर कर दिया. मैंने खेल के दौरान अपना बेस्ट दिया और खेल की परिभाषा यही है कि हार के बाद अपने से बेहतर खिलाड़ी से हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाना होता है.”

उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन संतोषजनक लगा है. उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल और प्रयास से गर्वित हूं और सिनर ने आज बहुत ही अच्छा खेला है.”

सिनर की तारीफ में भी कही ये बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जोकोविच ने यानिक सिनर के खेल की तारीफ करते हुए कहा,"उनका फिटनेस लेवल इतना अच्छा है कि बहुत तेज गति से मैच खेलते हैं. उनकी शॉट्स की टाइमिंग भी बहुत अच्छी होती है और सिनर शायद ही कभी बैलेंस से बाहर होते हैं. जैनिक सिनर इस समय अपने करियर का सबसे अच्छा टेनिस खेल रहे हैं और किसी भी सरफेस में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry