यमुनानगर
यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शहर की बैंक कॉलोनी का रहने वाला 15 वर्षीय अरमान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने फंदा लगाने की पूरी घटना अपने आईफोन में लाइव कर दी। Suicide से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस भी डाले थे। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अरमान के परिजन ने बताया कि अरमान के माता-पिता का 3 साल पहले तलाक हो गया था। उसके पिता ने जब दूसरी शादी की तो वह अपनी मां के पास ही रहने लगा था। अरमान की एक बहन सना भी है। वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। 2 दिन पहले ही वह बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए अपनी मां के पास कांसापुर गया था। अरमान ने पढ़ाई छोड़ दी थी, बस काम सीखने की तलाश में था। वहीं गांधी नगर थाना के जांच इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया अरमान ने सुसाइड किया है। हमने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
