करनाल
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता आज करनाल दौरे पर है, वो दिल्ली से पंजाब में उपचुनाव के चुनाव प्रचार के लिए जा रही थी, लेकिन करनाल में उनका ठहराव था तो यहां पर नमस्ते चौक पर स्थित एक निजी होटल में वो रुकी, जहां पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके बीच बातचीत भी हुई ।
दिल्ली की CM ने कहा कि करनाल एक सुंदर शहर है, पूरे शहर को अच्छे से साफ सुथरा रखा गया है, शहर को अच्छे से मेंटेन रखा हुआ है, पहले हमारे मनोहर लाल यहां से विधायक रहे और अब जगमोहन आनन्द विधायक हैं, उन्होंने कहा कि शहर भी आगे बढ़ रहा है, राज्य भी आगे बढ़ रहा है और इसी संगठन के साथ राज्य का विकास होता है। दिल्ली और हरियाणा राज्य के ऐसे संबंध हैं, जिससे दोनों राज्यों का विकास संभव है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का सहयोग दिल्ली को हमेशा मिलता रहेगा और दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जब उनसे पंजाब के बारे में पूछा गया कि वहां से पानी नहीं आता, कभी ज्यादा आता है, कभी पराली का धुआं तो उस पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां पंजाब पर ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण ना पंजाब तरक्की कर पा रहा है, ना ही बाकी राज्यों के साथ उनका समन्वय अच्छा है, उन्हें इस पर विचार करने की जरूरत है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

