शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, सोच को व्यापक बनाती है: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, सोच को व्यापक बनाती है ज्ञान ही वह दीपक है जो अंधकार को मिटाता है। एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। जीवन के गणात्मक विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में बेहतर निर्णय ले पाता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाता है। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने यह बात 6 करोड़ 75 लाख 22 हजार से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लसुड़िया राठौर के लोकार्पण अवसर पर कही। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि शिक्षा के नवीन मंदिर के बन जाने से कई बच्चों के भविष्य संवरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के महत्व को समझा है। सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई, सीएम राइज स्कूल बनाए। माता-पिता एवं शिक्षक का भी कर्तव्य है कि वह बच्चों को माता-पिता अच्छे संस्कार दें, अच्छी शिक्षा प्रदान करें।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि शिक्षा हमें सत्य,तथ्य और तर्क को समझने की शक्ति देता है। यह केवल पाठयपुस्तकों तक सीमित नही बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता को बढाता है। शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बेहतर अवसर प्रदान करती है और सामाजिक विकास में मदद करती है और उसे विभिन्न कौशल सीखने में मदद करती है, जो उसे जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। यह समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विद्यालय भवन के लोकार्पण अवसर पर श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry