मिठास में बसी मानवता: घेवर बेचकर दो दोस्तों ने कर दिया 1.50 करोड़ का दान

राज्य

गोहाना 
गोहाना के पिनाना गांव में घेवर मित्र मंडली पिनाना फाउंडेशन चलाने वाले 2 दोस्तों ने 5 साल पहले सावन माह में खुद से ही घेवर बनाना शुरू कर दिया था। दोनों दोस्त अभी तक घेवर के मुनाफे से 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा का दान गोवंश की सेवा के लिए दान कर चुके हैं। इन दोनों युवाओं की चारों तरफ वाहवाही हो रही है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने घेवर स्टाल का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा भी मौजूद रहे।

घेवर मित्र मंडली पिनाना फाउंडेशन के संचालक राकेश व अमित ने बताया उन्होंने गांव वालो के सहयोग से गांव में 5 साल पहले साल 2020 में खुद से ही घेवर बनाना शुरू कर किया था। इस घेवर होने वाली कमाई वो वंश की सेवा में दान कर रहे हैं, जो कि अभी तक 1 करोड़ 50 लाख 81 हजार 921 रुपए दान दे चुके हैं। 

उन्होनें कहा कि इस साल भी जितनी भी कमाई घेवर से होगी वो भी सारी गो सेवा में दान कर दी जाएगी। हर साल वह इस मुनाफा राशि को बढ़ाकर गोवंश की सेवा करना चाहते हैं। उनका घेवर शुद्ध देसी घी से तैयार किया जाता है और रेट भी सबसे कम रखा गया है।
 
मंत्री ने की जमकर तारीफ
इस मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने घेवर स्टाल का रिबन काटकर उद्घाटन करते हुए दोनों दोस्तों की जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा कि सच्चे मन से गाय की सेवा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। ये दोनों दोस्त इस बात का उदाहरण हैं। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry