खाद्य सुरक्षा पर सवाल: ऑटो से ले जाया जा रहा था 550 किलो नकली पनीर

राज्य

रांची

पनीर खाने के शौकिन तकरीबन सभी होते हैं और यह खाने में भी लजीज होता है। कुछ लोग पनीर को हेल्दी होने की वजह से भी खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आज-कल बाजार में नकली पनीर भी बिक रहे हैं। जी हां, ऐसा ही मामला झारखंड की राजधानी रांची से आया है जहां पुलिस ने एक ऑटो से नकली पनीर जब्त किया।

मामला जिले के ओरमांझी थानाक्षेत्र स्थित चुटूपालू का है। बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने एक ऑटो से नकली पनीर, नकली घी व नकली मक्खन-क्रीम पकड़ा। पुलिस ने ऑटो से नकली 550 केजी पनीर, 20 केजी घी व 20 केजी क्रीम बरामद किया। सूचना मिलने पर रांची जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन व सहायक पदाधिकारी शिवनंदन यादव टीम के साथ मौके पर पहुंची। सभी सामग्री का विस्तृत जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। वहीं, पकड़े गए सभी सामग्रियों को डोमा नदी में नष्ट कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने ऑटो गाड़ीखाना रांची निवासी रामनाथ यादव व चालक उत्तम यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नकली पनीर के व्यापारियों का पता लगा रही है।

ऐसे करें पहचान
1- अगर आप असली और नकली पनीर में पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले पनीर को पानी में उबालना होगा। पानी में पनीर को उबालने के बाद उसको बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद पनीर जब ठंडा हो जाए। उस पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर छोड़ देना है। अगर यह करने के बाद पनीर का रंग हल्का लाल होता है। ऐसे में पनीर को डिटर्जेंट या यूरिया की मदद से बनाया गया है।

2- असली पनीर का पता उसकी खुशबू की मदद से भी लगाया जा सकता है। नकली पनीर में किसी भी तरह की कोई खुशबू नहीं आती है। वहीं असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है।

3- इसके अलावा असली और नकली पनीर के बारे में  पहचान उसको उंगलियों से मसल कर भी की जा सकती है। अगर पनीर मसलने के बाद टूटकर गिर रहा है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि पनीर नकली है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry