विकास की नई राह: पंजाब के जिले में CM मान ने किया महत्त्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ

राज्य

धुरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मान ने यहां एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। यह लाइब्रेरी 1.59 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन बरनाला में 8 नई लाइब्रेरियों को जनता को समर्पित किया था। मुख्यमंत्री मान का सपना है कि पंजाब के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने में सक्षम बनाया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि आने वाले समय में और मछलियां जाल में फंसेगी। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हर गांव में खेल का मैदान बनेगा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry