छुट्टियों की लंबी लिस्ट से झूम उठे छात्र, हरियाणा में अगस्त में इतने दिन स्कूल बंद

राज्य

चंडीगढ़

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अगस्त माह के दौरान छात्रों को भरपूर छुट्टियां मिलेंगी। यह महीना वैसे भी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों से भरा रहता है, लेकिन इस बार लगातार आने वाले शनिवार, रविवार और त्योहारों के कारण विद्यार्थियों को कई दिनों तक स्कूल से राहत मिलेगी।

अगस्त में अवकाश की प्रमुख तिथियां

    3 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
    9 अगस्त- शनिवार- दूसरा शनिवार / रक्षाबंधन
    10 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
    15 अगस्त- शुक्रवार- स्वतंत्रता दिवस (कार्यक्रम के बाद अवकाश)
    16 अगस्त- शनिवार- जन्माष्टमी
    17 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
    24 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
    31 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश

क्या खास है इस बार?

इस बार रक्षाबंधन और दूसरा शनिवार एक ही दिन (9 अगस्त) पड़ने से डबल छुट्टी मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को अवकाश मिलेगा। अगले ही दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण भी स्कूल बंद रहेंगे। कई रविवार लगातार आ रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को हर सप्ताह राहत मिलेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry