11 अगस्त सोमवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

राशिफल

मेष: आज मेष राशि के कुछ जातकों को माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। तनाव ज्यादा न लें। एक्सरसाइज करें।

वृषभ: वृषभ राशि वालों आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन: आज मिथुन राशि के जातकों का मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह: सिंह राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आज कन्या राशि के जातक भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इंकम के स्रोत बनेंगे। बात-चीत में पेशेंस रखें। क्रोध से बचें। संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा।

तुला: आज तुला राशि वालों के आत्मविश्वास मे कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों आज कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें। संतान सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। पेशेंस रखें। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है।

धनु: धनु राशि के जातकों आज आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें।

मकर: मकर राशि वालों आज नौकरी करने वालों का दिन बिजी रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है।

कुंभ: कुंभ राशि वालों आज के दिन लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों।

मीन: मीन राशि वालों आज मन शांत और खुश रहेगा। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ अन्य काम भी मिल सकते हैं। एग्जाम एवं इंटरव्यू जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है और स्‍वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के आशातीत परिणाम मिलेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry