रांची
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का शनिवार को नेमरा गांव में संस्कार भोज हुआ। शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में रुके हुए थे। वह अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। सीएम हेमंत आज रांची लौट रहे हैं।
सीएम हेमंत आज पूरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा जमशेदपुर भी जा सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों मुलाकात कर सांत्वना देने घोड़ाबांधा जा सकते हैं।
मालूम हो 15 अगस्त की रात रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। 16 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर रांची लाया गया। विधानसभा परिसर में राज्यपाल समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दिन शिबू सोरेन का नेमरा गांव में संस्कार भोज था जिस कारण हेमंत सोरेन रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि नहीं दे पाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

