रेल यात्रियों को तोहफा: छेहरटा-सहरसा के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू

राज्य

फिरोजपुर 
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन का नियमित संचालन होने से इस रूट पर रेलयात्रियों की यात्रा और भी सुगम और सुलभ होगी। छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन सेवा (14628) का संचालन 20 सितंबर से किया जा रहा है।

न संख्या 14628 छेहरटा से सहरसा के लिए प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। ट्रेन छेहरटा से रात्रि 22:20 बजे प्रस्थान करके लगभग 35 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 14627 का नियमित संचालन दिनांक 22 सितंबर से किया जाएगा। सहरसा से छेहरटा के लिए प्रत्येक सोमवार को ट्रेन खुलेगी। ट्रेन सहरसा से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 38 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 03:20 बजे छेहरटा पहुंचेगी।

मार्ग में यह अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा,अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर,बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाज़ार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़ और सुपौल रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8 कोच, सामान्य (जनरल) श्रेणी के 11 कोच के अलावा पैंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry