गृहमंत्री अमित शाह के लिए गुड़गांव से अहमदाबाद तक बढ़ा जन्मदिन का संदेश

राज्य

गुड़गांव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन है। इस अवसर पर अहमदाबाद स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा नेताओं का आना लगा हुआ है। इस अवसर पर गुड़गांव से भाजपा के गुड़गांव ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव राव महेंद्र सिंह भी गुड़गांव से अहमदाबाद स्थित केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस दौरान राव महेंद्र ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट किया और उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर राव महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समर्पण और मेहनती स्वभाव ने ही उन्हें विश्व प्रसिद्ध नेता बनाया है। भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने का कार्य केंद्रीय मंत्री ने किया है। केंद्रीय मंत्री के महत्वपूर्ण निर्णयों की बदौलत ही देश को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ तक पहुंची है। संगठन के विस्तार और विचार के सशक्तिकरण दोनों को ही नई उंचाई पर पहुंचाने का कार्य अमित शाह के मजबूत इरादों ने किया है। 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि सरल स्वभाव के अमित शाह स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और अपने इरादों के पक्के हैं। उन्ही के मजबूत इरादों से ही धारा 370 को हटाने में सफलता हासिल हुई है। भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए ही अमित शाह ने सदैव कार्य किया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry