दुमका में चार-चार मौतें: पति ने पहले पत्नी-बच्चों को मारा, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड

राज्य

दुमका 
झारखंड के दुमका में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में दम्पति और दो बच्चों सहित चार का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला और दोनों बच्चों का शव घर के भीतर मिला है, जबकि पुरूष का शव घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित धान के खेत से मिला है। सभी के गले में काला दाग पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता जब सुबह उठा तो घर में किसी को जगा हुआ नहीं पाया। जब उठाने के लिए गया तो सभी को मृत अवस्था मे देखा। थोड़ी देर बाद पुत्र का भी शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद घटना की सूचना हंसडीहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
 
पुलिस के शुरुआती जांच में पति के द्वारा ही पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या करने, फिर घर से कुछ दूरी पर धान के खेत स्थित नीम का पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक 6 साल पहले मृतक की शादी देवघर के पालाजोरी में हुई थी। शनिवार की शाम को ही पति ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चे को ससुराल से लेकर घर आया था।

पुलिस ने मृतक के घर से रस्सी का टुकड़ा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता मनोज मांझी ने अपने पुत्र के शव को नीम का पेड़ से उतार कर जमीन पर रखा था और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर अभी जांच कर रही है। सभी मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही निवासी पति बीरेंद्र मांझी (30), पत्नी आरती कुमारी (24), बेटी रोहि (4) औ बेटा विराज कुमार (2) के रूप में हुई है। अभी घटना को लेकर कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry