हरियाणा में स्कूल को किया ब्लैकलिस्ट, चपरासी के फोन में मिली दसवीं की परीक्षा की Answer Key

Spread the love

जींद.

हरियाणा के जींद जिले के झमौला गांव के निजी स्कूल पीएसपीएम में बने परीक्षा केंद्र में शनिवार को 10वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा के दौरान चपरासी सुरेंद्र के फोन में आंसर की मिली है। कोड ‘डी’ के प्रश्नपत्र के उत्तर मिले हैं। केंद्र अधीक्षक राममेहर ने चपरासी सुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दी व मामला दर्ज हुआ।

इस सेंटर की हिंदी परीक्षा रद कर परीक्षा केंद्र जुलाना के राजकीय कन्या स्कूल में शिफ्ट किया। स्कूल संचालक पर एक लाख रुपये जुर्माना लगा स्कूल ब्लैकलिस्ट कर दिया है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन ने बताया, मुख्य केंद्र अधीक्षक निरीक्षण के समय नहीं था, हम कार्रवाई करेंगे। जुलाना थाना प्रभारी विक्रम ने कहा जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button